Neha Singh Rathore New Song: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में घुसकर कई आंतकी ठिकाने तबाह कर दिए थे. इसके बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो गए हैं. पाक सेना ने भारत के बॉर्डर से सटे इलाकों पर ड्रोन और मिसाइल से भी हमला किया. हालांकि भारतीय सेना ने पाक के सभी हमलो को नाकाम कर दिया.
पढ़ें :- यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ विकल्प से आग बबूला हुए मनोज मुंतशिर, बोले-जिम्मेदार पर हो कार्रवाई
इसके बाद अमेरिका ने मध्यस्थता कर दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा कराई. वहीं इसे लेकर अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने नए गीत से तंज कसा है. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर अपने तंजभरे गीतों से सरकार को घेरे रहती हैं.
भारत-पाकिस्तान के झगड़ा में
काहे अमेरिका थानेदार…#IndiaPakistanWar #Ceasefire pic.twitter.com/ZbF4i5a5wQ— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) May 14, 2025
पढ़ें :- एक्ट्रेस जरीन खान का छलका दर्द, बोलीं-प्रोड्यूसर उनसे किसिंग सीन और टॉपलेस सीन्स की करता रहा डिमांड
हाल ही में नेहा ने भारत और पाक के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद पीएम मोदी का नाम लिए बिना चौकीदार कायर बा गाना गाया था. वहीं अब उन्होंने अपने नए गाने में अमेरिका की मध्यस्थता करने पर तंज कसा है. इस बार उन्होंने गीत गाया है भारत-पाकिस्तान के झगड़ा में काहे अमेरिका थानेदार… नेहा का ये गाना काफी वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ ने उनका समर्थन भी किया है.