Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal Mountaineer : हिमालयी राष्ट्र नेपाल में 870 पर्वतारोहियों को 37 चोटियों पर चढ़ने की मिली अनुमति

Nepal Mountaineer : हिमालयी राष्ट्र नेपाल में 870 पर्वतारोहियों को 37 चोटियों पर चढ़ने की मिली अनुमति

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nepal Mountaineer : हिमालयी राष्ट्र नेपाल ने शरद ऋतु (Winter season) के पर्वतारोहण सत्र (Mountaineering Session) के दौरान देश के 37 पर्वतों पर चढ़ने के लिए पर्वतारोहियों को 870 परमिट जारी किए हैं। नेपाल विश्वभर के पर्वतारोहियों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य (Destination) है। शरद ऋतु का मौसम, जो सितंबर से नवंबर तक रहता है, नेपाल में पर्वतारोहण के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि मौसम स्थिर रहता है और दृश्यता( visibility) अच्छी रहती है।

पढ़ें :- Sheikh Ahmed Al Maktoum : दुबई के शासक के भाई अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, UAE की सेना की रखी थी नींव

नेपाल की सरकार ने पर्वतारोहण को बढ़ावा देने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इन पर्मिट्स के साथ, नेपाल अपनी सुंदर पर्वत श्रृंखलाओं और समृद्ध संस्कृति को दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार है।

पर्यटन विभाग ने बुधवार को 70 देशों और क्षेत्रों के 668 पुरुषों और 202 महिलाओं को चोटियों पर चढ़ने की अनुमति दी, जिनमें माउंट धौलागिरी (8,167 मीटर) और माउंट मनास्लू (8,163 मीटर) शामिल हैं, जो दुनिया की सातवीं और आठवीं सबसे ऊंची चोटियां हैं। पर्वतारोहियों में से 73 अमेरिका से हैं, क्रमशः 72 और 69 चीन और फ्रांस से हैं।

खबरों के अनुसार, पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश गुरुंग ने कहा, हमारे पास इस सीज़न के लिए अभी भी एक महीने से अधिक का समय है। हम पिछले साल की संख्या को पार करने की उम्मीद कर रहे हैं।” वर्ष 2023 में पतझड़ चढ़ाई के मौसम के दौरान एजेंसी द्वारा लगभग 1,300 परमिट जारी किए गए थे। नेपाल में पतझड़ चढ़ाई का मौसम सितंबर में शुरू होता है और नवंबर तक चलता है।

पढ़ें :- अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, पूर्वी कुनार प्रांत में मची तबाही, 3 की मौत
Advertisement