Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nepal: 2 घंटे तक हवा में उड़ता रहा प्लेन, यात्रियों के पल-पल घबराहट से गुज़रे

Nepal: 2 घंटे तक हवा में उड़ता रहा प्लेन, यात्रियों के पल-पल घबराहट से गुज़रे

By अनूप कुमार 
Updated Date

काठमांडू: फ्लाइट (Flight) का सफर कभी-कभी दिल की धड़कनें बढ़ा देता है। कुछ ऐसा ही मामला सोमवार को नेपाल (Nepal) में देखने को मिला। बुद्धा एयर की एक उड़ान जिसमें 73 यात्री सवार थे प्लेन 2 घंटे तक हवा में उड़ता रहा। जैसे ही एयर होस्टेस यह सूचित किया कि विमान के लैंडिंग गियर में कुछ तकनीकी समस्या है, जिसके कारण यह विराटनगर (विराटनगर) में नहीं उतर पाएगा, यात्रियों की सांसे अटक गई। यात्रियों के घंटों सदमे और घबराहट से गुज़रे। विमान को काठमांडू ले जाया जा रहा था।

पढ़ें :- Sunita Williams : सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाएंगी , बोलीं - यह घर वापसी जैसा होगा

बुद्धा एयर का बीएच 702 एटीआर-72, 68 वयस्कों, दो बच्चों और तीन शिशुओं सहित 73 यात्रियों के साथ, काठमांडू से विराटनगर के लिए रवाना हुआ था।

लैंडिंग गियर में गड़बड़ी के कारण पैसेंजर प्लेन (Passenger Plane) 2 घंटे तक आसमान में चक्कर काटता रहा। बाद में बुद्ध एयर के इस विमान को विराटनगर की जगह काठमांडू में लैंडिंग करवाया गया। इस दौरान विमान में सवार 73 लोगों की सांसे अटकी रही। आखिरकार दो घंटे की मशक्कत के बाद जब लैंडिंग हुई, तो लोगों की जान में जान वापस आई।

विमान की विराटनगर में लैंडिग सफल नहीं हो पाई तो विमान के अंदर से लेकर बाहर तक हड़कंप मच गया। विमान ने वापस काठमांडू का रुख किया जहां रनवे पर फोम लगाकर फोर्स लैंडिंग की तैयारी की जा रही थी। दमकल और एंबुलेंस की तैनाती कर दी गई थी। हर बीते लम्हे के साथ लोगों की धड़कनें तेज होती जा रही थीं।

पढ़ें :- America : अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में बाढ़ का कहर जारी , ह्यूस्टन के आसपास इलाकों से 600 लोगों को बचाया
Advertisement