Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. New Greenfield Airport in Assam : असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

New Greenfield Airport in Assam : असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

By अनूप कुमार 
Updated Date

New Greenfield Airport in Assam :  देश में पूर्वोत्तर के आसपास के इलाकों को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम के सिलचर में नया हवाई अड्डा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 2,014 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नया एयरपोर्ट सिलचर के डोलू में बनाया जाएगा। वहीं तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट (Kamarajar Port) पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना को मंजूरी मिली है। आइए जानते हैं कि आज की कैबिनेट मीटिंग में क्या-क्या बड़े फैसले लिए गए।

पढ़ें :- लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे को सिर्फ रैली की इजाजत, मार्च की परमिशन देने से पुलिस का इनकार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित हवाई अड्डे पर व्यस्ततम समय में एक साथ 800 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। वहीं, इसकी सालाना यात्री क्षमता 10.1 लाख होगी।

फिलहाल सिलचर हवाई अड्डे का स्वामित्व भारतीय वायुसेना और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पास है। यहां करीब 70 एकड़ क्षेत्र से नागरिक विमान सेवाओं का संचालन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने देश में कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट (CIE) यानी निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक आठ साल के लिए लागू होगी।

पढ़ें :- यूपी में सीएम फेस कौन सबको पता है? योगी का दो टूक बयान, बोले- मैं भी कमल चुनाव निशान पर लड़ूंगा, हर किसी को उसी पर लड़ना होगा
Advertisement