Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. New Nothing OS 5.0 :  नथिंग ओएस 5.0 हुआ लॉन्च ,  जानें किन फोन्स को मिलेगा अपडेट

New Nothing OS 5.0 :  नथिंग ओएस 5.0 हुआ लॉन्च ,  जानें किन फोन्स को मिलेगा अपडेट

By अनूप कुमार 
Updated Date

New Nothing OS 5.0 :  नथिंग ने अपने Smartphones के लिए नया नथिंग ओएस 5.0 पेश कर दिया है। कंपनी का नया Android 17 User Interface पर आधारित है और इसमें 80 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं। नए अपडेट में Design changes के साथ नए Personalization options, बेहतर परफॉर्मेंस और AI Tools शामिल किए गए हैं। कंपनी ने नथिंग ओएस 5.0 का ओपन Beta Program भी शुरू करने का ऐलान किया है। सबसे पहले इसका बीटा अपडेट नथिंग फोन (3) को मिलेगा।

पढ़ें :- HMD Rise : AI फीचर्स से लैस आ गया सस्ता फोन,  Flipkart पर होगी बिक्री

26 अगस्त को अपडेट
नथिंग फोन (3) को 26 अगस्त को शाम 3:30 बजे से नथिंग ओएस 5.0 का open Beta मिलना शुरू होगा और इसका स्टेबल अपडेट अक्टूबर के मध्य में आने की योजना है।

सितंबर में अपडेट
इसके बाद फोन (4ए) प्रो को सितंबर की शुरुआत में बीटा मिलेगा। फोन (4ए), फोन (3ए) प्रो और फोन (3ए) को सितंबर के अंत में Beta Update दिया जाएगा और इन चारों मॉडल्स के लिए स्टेबल अपडेट नवंबर की शुरुआत में आएगा।

 

अक्टूबर में अपडेट
फोन (2ए) और फोन (2ए) प्लस को अक्टूबर के मध्य में बीटा और नवंबर के मध्य में स्टेबल अपडेट मिलेगा।

पढ़ें :- OpenAI :  ChatGPT  में 'चैट' और 'वर्क' टैब होंगे मर्ज, यूज़र्स पर ये पड़ेगा असर ?

नया डिजाइन दिया गया

नथिंग ओएस 5.0 के साथ एलिजिबल स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 17 पर अपग्रेड होंगे। इसमें ऐप्स, Settings , कैमरा, गैलरी और स्टेटस बार के Icon को नया डिजाइन दिया गया है।
विजेट और सर्च बार में Transparent details जोड़ी गई हैं, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा गहराई वाला लुक मिलता है।

विजेट में टिंट जोड़ सकता है
नया अडेप्टिव कलर सिस्टम होम स्क्रीन के वॉलपेपर से शेड लेकर ऐप आइकन और विजेट में टिंट जोड़ सकता है। नए ओएस में गाइस्ट टाइपफेस, सिस्टम टेक्स्ट साइज में बदलाव और गूई व Micrographics नाम के दो नए लॉक स्क्रीन क्लॉक फेस भी मिलते हैं।

 

पढ़ें :- Nvidia chip supply : सिंगापुर-मलेशिया समेत 4 देशों को Nvidia चिप सप्लाई बंद की , फैसले को अहम माना जा रहा
Advertisement