Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुशासन और समावेशी विकास के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा ‘नया रामपुर’: सीएम योगी

सुशासन और समावेशी विकास के साथ प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा ‘नया रामपुर’: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ₹690 करोड़ की लागत से 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति-पत्र, ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के लाभार्थियों को लैपटॉप, ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को अनुदान राशि तथा ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। साथ ही, प्रदेश के विकास में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- ये संग्रहालय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बनेगा सशक्त माध्यम

इस दौरान उन्होंने रामपुर की सांस्कृतिक, धार्मिक और औद्योगिक पहचान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, विरासत का सम्मान करते हुए अर्थव्यवस्था को नई गति कैसे दी जा सकती है, इसका सशक्त मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित हो रहा नया उत्तर प्रदेश है। प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण आज विकास का मजबूत आधार बन चुका है। पहले जहां 3 मीटर चौड़ी सड़कें थीं, वे आज 7 मीटर, 10 मीटर और फोर-लेन सड़कों में परिवर्तित हो रही हैं। जहां-जहां से भी प्रस्ताव आए, हमने उन्हें सहमति देकर आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में जहां-जहां इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई की आवश्यकता है, वहां उनकी स्थापना कराई जा रही है। पुराने इंटर कॉलेजों को ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ तथा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के माध्यम से नई ऊंचाइयां प्रदान करते हुए आधुनिक और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। हमारा एक ही प्रण है… विकास की प्रक्रिया से कोई भी वंचित न रहने पाए। हम सभी लोगों को समान रूप से आगे बढ़ाने का कार्य रहे हैं।

 

 

पढ़ें :- सपा विधायक कमाल अख्तर का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, राजनीतिक चर्चाएं तेज

 

Advertisement