NIA Raid : एनआईए यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने 30 स्थानों पर दबिश दी। इससे पहले सितंबर 2023 में भी NIA ने गैंगस्टर और खालिस्तानी गठजोड़ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम ने मंगलवार सुबह पंजाब में फरीदकोट के कोटकपूरा में एक कारोबारी नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर के दबिश दी। नरेश कुमार उर्फ गोल्डी आटा चक्की चलाता है। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार नरेश कुमार के रिश्तेदार के साथ लिंक निकलने के चलते एनआईए ने उसके घर पर रेड की है। फिलहाल एनआईए की टीम जांच में जुटी हुई है।
इसके अलावा मोगा के निहाल सिंह वाला के विलासपुर में रविंद्र सिंह नाम के नौजवान के घर एनआईए ने रेड की। टीम रविंद्र के नाम पर चल रहे मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी लेने पहुंची थी। वहीं मोगा के चुगावा में भी टीम ने एक घर में रेड की है। साथ ही हरियाणा के हिसार में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। टीम ने सिवानी के दरियापुर ढाणी में ट्रांसपोर्टर के घर छापेमारी की है। हालांकि, अधिकारियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।