Nitish Kumar’s Rajya Sabha Oath-Taking : जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद राम नाथ ठाकुर और संजय झा दिल्ली में नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे। नीतीश कुमार आज बाद में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इस बीच, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की इच्छा थी और उनकी सहमति से ये सब हो रहा है।
पढ़ें :- नोएडा विधायक पंकज सिंह की पहल पर शासन का बड़ा फैसला, फायर ब्रिगेड को मिलेंगे आधुनिक उपकरण,हाईराइज इमारतों की सुरक्षा को बड़ी सौगात
दरअसल, विपक्ष की ओर से आरोप लगाए जाते रहे हैं कि भाजपा ने नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने के लिए मजबूर किया है। जिससे राज्य की सत्ता उसके नियंत्रण में पूरी तरह आ जाये। वहीं, नीतीश कुमार के शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने से पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से कहा, ‘आज माननीय मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले रहे हैं। यह बिहार के साथ-साथ उनके लिए भी एक बड़ा दिन है। राज्यसभा जाने की उनकी भी इच्छा थी, जो अब पूरी हो रही है। वह बिहार के एक सर्वमान्य नेता हैं।’
सरावगी ने आगे कहा, ‘उनके (नीतीश कुमार) नेतृत्व में RJD का ‘जंगल राज’ खत्म हुआ, और NDA सरकार के तहत बिहार ने काफी प्रगति की है। जो कुछ भी हो रहा है, वह मुख्यमंत्री की सहमति से हो रहा है। पूरा NDA एकजुट है। हमने विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ा और विपक्ष का पूरी तरह सफाया हो गया। राज्यसभा चुनावों में भी विपक्ष बंटा हुआ था, जबकि NDA एकजुट रहा; यही वजह है कि हमने सभी पांचों सीटें जीतीं।’