Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नीतीश कुमार सात जन्म तक BJP की ओर देखेंगे भी नहीं…ललन सिंह ने जमकर साधा निशाना

नीतीश कुमार सात जन्म तक BJP की ओर देखेंगे भी नहीं…ललन सिंह ने जमकर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ फिर से जाने की अटकलों के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इनका काम ही भ्रम फैलाना है। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी फेक न्यूज चलाने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

जेडीयू के अध्यक्ष रजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, भाजपा का काम भ्रम फैलाना है। मीडिया में रोज चलता है कि नीतीश कुमार की भाजपा से नजदीकियां बढ़ रही है। भाजपा देखने के लायक भी पार्टी नहीं है। भाजपा का अस्तित्व क्या है? भाजपा ने देश की जनता से जो वादा किया उसमें कौन सा वादा पूरा किया? साथ ही कहा, वो (भाजपाई) बस कानाफूसी करते हैं, इसके अलावा क्‍या ही काम करते हैं।

उन्होंने मैं स्पष्ट करता हूं कि भाजपा से नीतीश कुमार की नजदीकी कभी नहीं बढ़ेगी। उन्होंने ये भी कह दिया कि, नीतीश कुमार सात जन्म तक भाजपा (BJP) की ओर देखेंगे भी नहीं। भाजपा ऐसी पार्टी है कि उसकी ओर थूकेंगे भी नहीं।

ठाकुर विवाद पर भी बोले ललन सिंह
इसके साथ ही ललन सिंह ने कहा कि, मनोज झा जी का राज्यसभा में दिया गया भाषण अपने आप में प्रमाण है कि ये किसी जाति विशेष के लिए नहीं है। भाजपा का काम समाज में तनाव पैदा करना और भावनाएं भड़काकर वोट लेना है। भारतीय जनता पार्टी, कनफुसका पार्टी है, उसका काम ही है भ्रम फैलाना, कनफुसकी करना।

 

Advertisement