नई दिल्ली। यूजीसी के नए कानून को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। सत्तापक्ष और विपक्ष यूजीसी के इस कानून को लेकर अपने अपने तर्क दे रहा है। कोई इस कानून को सही बता रहा है तो ही इसके नुकसान गिना रहा है। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने यूजीसी कानून पर अपना बयान दिया है।
पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया
अखिलेश यादव ने कहा कि, UGC में दोषी बचे नहीं, अन्याय किसी के साथ न हो और निर्दोष फंसे न। उन्होंने कहा कि, शंकराचार्य को अपमानित किया गया, ये सनातनी का बड़ा नारा देते थे,उन्होंने शंकराचार्य का अपमान किया। शंकराचार्य को स्नान नहीं करने दिया। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।
"वो योगी कब हो गए? सर्टिफिकेट कहां से मिला? अगर वो दूसरे का सर्टिफिकेट मांग सकते हैं तो अपना भी दिखाएं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/ONiOINHHYM
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 28, 2026
पढ़ें :- एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा, कहा-नहीं है कोई तैयारी, अब तो ‘कंडे और लकड़ी ढूंढ़ना पड़ेगा…’
बता दें कि, एक दिन पहले सपा नेता राम गोपल यादव ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि, यूजीसी बिल को सपा का पूरा समर्थन है। यूजीसी ने कुछ भी गलत नहीं किया।