Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nobel Prize 2023 : फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को मिला अवॉर्ड

Nobel Prize 2023 : फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को मिला अवॉर्ड

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भौतिकी (Physics) में साल (2023) के नोबेल पुरस्कार का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है। फिजिक्स (Physics)  में पियरे एगोस्टिनी (Pierre Agostini) , फेरेंक क्रूज (Ferenc Cruz )  और ऐनी एल हुइलियर (Anne L. Huillier )  को ये अवॉर्ड मिला है।

पढ़ें :- Nobel Prize 2023 : क्लाउडिया गोल्डिन को मिला इस बार अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानें किसलिए किया गया सम्मानित

इसके बाद 4 अक्टूबर को केमिस्ट्री के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। साहित्य यानी लिटरेचर में प्राइज 5 अक्टूबर को दिया जाएगा। नोबेल पीस प्राइज की घोषणा 6 अक्टूबर को होगी। इसके बाद इकोनॉमिक साइंस में विनर्स की घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी।

पढ़ें :- Nobel Prize 2023 : नर्गेस मोहम्मदी को 2023 का नोबेल का शांति पुरस्कार देने का किया ऐलान

27 नवंबर 1895 को अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी अंतिम वसीयत और वसीयतनामा पर हस्ताक्षर किए। इससे उन्होंने अपने वसीयत का सबसे बड़ा हिस्सा पुरस्कारों की एक सीरीज, नोबेल प्राइज को दे दिया। नोबेल प्राइज फिजियोलॉजी, मेडिसिन, फिजिक्स, केमिस्ट्री, लिटरेचर, पीस और इकोनॉमिक साइंस के क्षेत्र में दिया जाता है।

अल्फ्रेड के वसीयतनामा के मुताबिक, फिजिक्स नोबेल प्राइज उस व्यक्ति को दिया जाए, जिसने फिजिक्स क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण खोज या आविष्कार किया होगा। 1921 से 2022 तक फिजिक्स में कुल 116 नोबेल प्राइज दिए गए हैं।

1916, 1931, 1934, 1940-41 और 1942 में फिजिक्स नोबेल प्राइज नहीं दिए गए थे। इसका निर्णय नोबेल फाउंडेशन ने लिया था। नोबेल फाउंडेशन नियम के मुताबिक, यदि कोई खोज या अविष्कार तय मापदंड के पैमाने पर खरा नहीं उतरता, तो पुरस्कार राशि अगले वर्ष तक के लिए आरक्षित रखी जाती है । वर्ल्ड वॉर वन और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कम नोबेल पुरस्कार दिए गए थे।

Advertisement