1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस का एजेंडा है-दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना: पीएम मोदी

कांग्रेस का एजेंडा है-दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना: पीएम मोदी

पीएम ने कहा, एक तरफ भाजपा के प्रयास हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस ने आदिवासी भाई-बहनों की कभी परवाह नहीं की। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी की तरफ उतना ध्यान ही नहीं दिया। ये भाजपा है, जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, वंचितों, आदिवासियों की सेवा मेरे लिए परिवार के सदस्य की सेवा जैसी है। मैं कांग्रेस के शाही परिवार की तरह बड़े घराने से नहीं निकला हूं। मैं तो गरीबी में ही बड़ा हुआ हूं, मुझे पता है कि यहां आपने कितनी तकलीफ उठाई है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा, मोदी ने संकल्प लिया था-हर गरीब, हर आदिवासी को घर, हर आदिवासी के घर में पानी, हर परिवार को पानी की सुविधा, हर गांव में बिजली। हमने नंदुरबार के करीब 1.25 लाख गरीबों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास दिए। पिछले 10 साल में हम 4 करोड़ पक्के घर दे चुके हैं और तीसरे टर्म में हम 3 करोड़ घर और देंगे।

पीएम ने कहा, एक तरफ भाजपा के प्रयास हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस ने आदिवासी भाई-बहनों की कभी परवाह नहीं की। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी की तरफ उतना ध्यान ही नहीं दिया। ये भाजपा है, जिसने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया है।

साथ ही कहा, कांग्रेस जानती है कि वो विकास में मोदी का मुक़ाबला नहीं कर सकती। इसलिए, वोनिस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोलकर बैठ गए हैं, झूठ फैलाकर वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ, कभी संविधान को लेकर झूठ। आरक्षण पर कांग्रेस का हाल चोर मचाए शोर वाला है। धर्म के आधार पर आरक्षण बाबा साहेब की भावना के खिलाफ है…संविधान की भावना के खिलाफ है। लेकिन कांग्रेस का एजेंडा है-दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना।

उन्होंने कहा, आप सभी जानते हैं कि भाजपा और NDA ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया। लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि वो कौन लोग थे, जिन्होंने आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति का चुनाव हराने के लिए रात-दिन एक कर दिए थे। ये कांग्रेस वाले थे, जिन्होंने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए रात-दिन एक कर दिए थे। साथ ही कहा, कांग्रेस के शहजादे के गुरु अमेरिका में रहते हैं, उन्होंने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है। जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है। इसलिए द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना उन्हें मंजूर ही नहीं था।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

पीएम ने कहा, कांग्रेस का एजेंडा कितना खतरनाक है, शहजादे के गुरु ने इसका भी खुलासा किया है। शहजादे के गुरु ने अमेरिका से कहा है कि राम मंदिर का निर्माण और रामनवमी का उत्सव भारत के विचार के खिलाफ है। प्रभु राम ने सिखाया है-अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी॥” अर्थात हमारी मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। ऐसे प्रभु राम को कांग्रेस Idea of India के खिलाफ मानती है। ये लोग अहंकार से इतने भरे हुए हैं कि गरीब इनके लिए कोई मायने नहीं रखता।

साथ ही कहा, नकली शिवसेना वालों को गरीब से कितनी नफरत है, ये इन्होंने फिर बताया है। ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस है, जो कहती है – मोदी तेरी कब्र खुदेगी, दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है। मुझे गाली देते हुए भी ये लोग तुष्टिकरण का पूरा ध्यान रखते हैं।

 

 

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...