1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में BJP की सबसे बड़ी हार होने जा रही है…कन्नौज में बोले राहुल गांधी

यूपी में BJP की सबसे बड़ी हार होने जा रही है…कन्नौज में बोले राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इंडिया गठबंधन की आज संयुक्त चुनावी जनसभा हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आप नेता संजय सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यूपी में INDIA गठबंधन का तूफान आ रहा है। यूपी में BJP की सबसे बड़ी हार होने जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इंडिया गठबंधन की आज संयुक्त चुनावी जनसभा हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आप नेता संजय सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यूपी में INDIA गठबंधन का तूफान आ रहा है। यूपी में BJP की सबसे बड़ी हार होने जा रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने कहा, दस साल में नरेंद्र मोदी जी ने अडानी—अंबानी का नाम नहीं लिया। लेकिन अब नरेंद्र मोदी जी डर गए हैं। वे इसी डर के मारे अपने मित्रों से कह रहे हैं-अडानी-अंबानी मुझे बचाओ..INDIA गठबंधन ने मुझे घेर लिया है। मैं हारने वाला हूं। इसके साथ ही कहा, उनको मालूम है कि अडानी जी कौन से टेम्पो में कैसे पैसा भेजते हैं?

राहुल गांधी ने कहा कि, चुनाव में 10—15 दिन बचे हैं। हमे और इंडिया गठबंधन को जो काम करना था हमने किया। आप मेरी गारंटी ले लो-इस बार नरेंद्र मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

साथ ही कहा, संविधान ने देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों, गरीबों, छोटे व्यापारियों को अधिकार दिए हैं। ये गांधी जी और बाबा साहेब अंबेडकर की देन है, लेकिन BJP-RSS इसे खत्म करना चाहते हैं। इसलिए हमने ठान लिया है कि हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे। हिंदुस्तान के संविधान को दुनिया की कोई भी शक्ति खत्म नहीं कर सकती है।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...