Nobel Prize in Literature : इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को चुना गया है। दक्षिण कोरिया की 54 वर्षीय लेखिका हान कान्ग(Author Han Kang) को उनके गद्यों (प्रोज़) के लिए साहित्य के क्षेत्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें “ऐतिहासिक आघातों का सामना करने वाली और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करने वाली उनकी गहन काव्यात्मक गद्य के लिए” सम्मानित किया गया है। स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने यहां इस पुरस्कार की घोषणा की। 1993 में उन्होंने एक कोरियाई पब्लिकेशन के साथ कुछ कविताएं लिखकर अपना करियर शुरू किया था। हान कान्ग को पुरस्कार के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (करीब ₹8.9 करोड़) की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
पढ़ें :- dhaka bomb blasts : ढाका में कई जगहों पर बम घमाके, हाई अलर्ट के बीच चेकपॉइंट पर पुलिस की तलाशी
कांग को 2016 में उनकी कृति “द वेजिटेरियन” के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। “द वेजिटेरियन” एक उपन्यास है जिसमें एक महिला के मांस खाना बंद करने के फैसले के विनाशकारी परिणाम होते हैं। उनका उपन्यास “ह्यूमन एक्ट्स” 2018 में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए अंतिम सूची में शामिल किया गया था।
हान कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू शहर में हुआ था। वह नौ साल की उम्र में सियोल चली गईं। कांग साहित्यिक पृष्ठभूमि से आती हैं और उनके पिता एक प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं। एक सफल लेखिका के रूप में अपने करियर के साथ-साथ, कंग ने कला और संगीत में भी अपने जुनून को आगे बढ़ाया है, जिसके घटक अक्सर उनके शब्दों में प्रतिबिम्बित होते हैं।