लखनऊ। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 30 अगस्त रविवार को दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें गाड़ी संख्या 04213 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल तथा गाड़ी संख्या 04217 वाराणसी–नई दिल्ली शामिल हैं।
पढ़ें :- ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों के बीच पहुंची ईश वेलफेयर फाउंडेशन टीम, सेवा ही सबसे बड़ी खुशी है
गाड़ी संख्या 04213 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल 30 अगस्त को अयोध्या कैंट से 18:20 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बाराबंकी में 19:48 बजे आगमन एवं 19:50 बजे प्रस्थान, लखनऊ में 20:45 बजे आगमन एवं 20:55 बजे प्रस्थान, बरेली में 00:48 बजे आगमन एवं 00:50 बजे प्रस्थान, मुरादाबाद में 02:40 बजे आगमन एवं 02:50 बजे प्रस्थान, हापुड़ में 04:08 बजे आगमन एवं 04:10 बजे प्रस्थान तथा गाजियाबाद में 05:10 बजे आगमन एवं 05:12 बजे प्रस्थान करते हुए आनंद विहार टर्मिनल में 06:00 बजे आगमन करेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 4 सामान्य, 13 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) कोच शामिल हैंl
इसी क्रम में गाड़ी संख्या 04217 वाराणसी–नई दिल्ली 30 अगस्त को वाराणसी से 15:40 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में 17:25 बजे आगमन एवं 17:30 बजे प्रस्थान, रायबरेली जंक्शन में 18:50 बजे आगमन एवं 18:52 बजे प्रस्थान, लखनऊ में 21:05 बजे आगमन एवं 21:15 बजे प्रस्थान, बरेली में 01:08 बजे आगमन एवं 01:10 बजे प्रस्थान, मुरादाबाद में 03:00 बजे आगमन एवं 03:10 बजे प्रस्थान, हापुड़ में 04:28 बजे आगमन एवं 04:30 बजे प्रस्थान तथा गाजियाबाद में 05:30 बजे आगमन एवं 05:32 बजे प्रस्थान करते हुए नई दिल्ली में 06:45 बजे आगमन करेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 4 सामान्य , 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) कोच शामिल हैं। यह जानकारी उत्तर रेलवे, लखनऊ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, समर्थ गुप्ता ने दी।