Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब 26 दिन बीत चुके हैं राजस्थान में अभी भी कैबिनेट और मंत्रिपरिषद नहीं है…जयराम रमेश का भाजपा सरकार पर निशाना

अब 26 दिन बीत चुके हैं राजस्थान में अभी भी कैबिनेट और मंत्रिपरिषद नहीं है…जयराम रमेश का भाजपा सरकार पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान में मंत्रिमंडल गठन को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं हैं। मुख्यमंत्री और दो​ डिप्टी सीएम के शपथ के बाद मंत्रिमंडल विस्तार अभी तक नहीं हो पाई है। इसको लेकर अब कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, अब 26 दिन बीत चुके हैं। राजस्थान में अभी भी कैबिनेट और मंत्रिपरिषद नहीं है।

पढ़ें :- New Voter Communication Program : घनश्याम शाही,बोले-आज का मतदाता तय करेगा भारत का भविष्य

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, ”राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर, 2023 को आए थे। BJP को मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री घोषित करने में 12 दिन (15 दिसंबर, 2023 तक) लग गए। अब 26 दिन बीत चुके हैं। राजस्थान में अभी भी कैबिनेट और मंत्रिपरिषद नहीं है।

बता दें कि, राजस्थान में जीत के बाद भाजपा आलाकमान ने 12 दिसंबर को सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री घोषित किया था। इसके बाद 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली थी, लेकिन दो बार दिल्ली जाने के बाद भी मंत्रिमंडल में देरी पर ​सवाल उठ रहे थे। कहा जा रहा है कि, शनिवार यानी कल राजस्थान में कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

Advertisement