Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अब मध्य प्रदेश में दुर्गा विसर्जन के जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, चार लोग घायल

अब मध्य प्रदेश में दुर्गा विसर्जन के जुलूस में घुसी तेज रफ्तार कार, चार लोग घायल

By शिव मौर्या 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां पर तेज रफ्तार कार दुर्गा विसर्जन के जुलूस में घुस गयी। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक हेड कांस्टेबल समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद यहां पर हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर

ये घटना शनिवार देर रात बजरिया पुलिस (Bajaria Police) थाना इलाके में भोपाल रेलवे स्टेशन के पास हुई। बजरिया पुलिस (Bajaria Police) थाना प्रभारी उमेश यादव ने रविवार को बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) के पास सड़क पर शनिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था।

जुलूस के दौरान तेज रफ्तार कार उसमें घुस गई, जिससे चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि इनमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है, हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। बता दें कि, एक वीडियो सामने आया जिसमें कार तेज रफ्तार से रिवर्स होते हुए नजर आ रही है।

Advertisement