Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अब फिर ढाई हजार करोड का कर्ज लेगी एमपी की मोहन सरकार

अब फिर ढाई हजार करोड का कर्ज लेगी एमपी की मोहन सरकार

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। सूबे की मोहन सरकार एक बार फिर कर्ज लेने वाली है और इस बार जो कर्ज लिया जाएगा वह ढाई हजार करोड का होगा। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पर वित्तीय वर्ष की समाप्ति यानी 31 मार्च 2025 की स्थिति में 4.21 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार मई के महीने में भारतीय रिजर्व बैंक से एक बार फिर कर्ज लेने वाली है। 6 मई को 12 साल के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जाएगा। इसका इस्तेमाल विकास परियोजनाओं को गति देने के अलावा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में होगा।

पढ़ें :- Sakat Chauth 2026 : सकट चौथ पर ऐसे दें चांद को अर्घ्य, जानें आपके शहर में कब होगा चंद्रोदय ?

इससे पहले 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में सरकार ने कुल 57 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिससे मध्य प्रदेश पर कुल कर्ज बढ़कर 4.21 लाख करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि विकास कार्यों और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का हवाला देकर कर्ज लिया जा रहा है।
साल 2025 के पहले 3 महीनों में सरकार 27 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है. अब 5000 करोड़ का कर्ज लेने से इस साल लिए गए उधार का आंकड़ा 32000 करोड़ हो जाएगा। नया कर्ज 12 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा।

सरकार द्वारा अब तक लिया गया समस्त कर्ज राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम के अंतर्गत ही रहा है। नियमों के अनुसार कर्ज की सीमा तय की जाती है और उस पर निगरानी रखी जाती है। वर्ष 2025-26 में सरकार केवल ब्याज भुगतान में लगभग 29 हजार करोड़ रुपए व्यय करेगी। यह राशि किसी एक बड़ी विकास योजना से भी अधिक है और सरकार के बजट पर भारी दबाव बनाए रखेगी।

Advertisement