Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार का बड़ा ऐक्शन, 2 डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार का बड़ा ऐक्शन, 2 डीएसपी समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) के जेल में रहते हुए दिए टीवी इंटरव्यू को लेकर बड़ा ऐक्शन लिया है। इस मामले में डीएसपी गुरशेर संधू और सैमर वनीत समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर कर दिया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) की ओर से यह ऐक्शन लिया गया। 7 अधिकारियों और कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगा। इसके बाद निलंबन का आदेश राज्य के गृह विभाग के प्रमुख सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह (Home Department Principal Secretary Gurkirat Kripal Singh) की ओर से जारी किए गए।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक

एसआईटी ने जांच के बाद राजस्थान पुलिस को सबूत सौंप दिए हैं। इसमें बताया गया कि जयपुर सेंट्रल जेल में रहते हुए लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का दावा किया गया। इसके पीछे जेल अधिकारियों की मिलीभगत की बात कही गई। इस आधार पर जयपुर में केस दर्ज हुआ था। मगर, बाद में जांच से सामने आया कि लॉरेंस का इंटरव्यू तो पंजाब की जेल में रहते हुआ था। इसे देखते हुए अब पंजाब सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

जिनको किया सस्पेंड , उनके नाम और पद इस प्रकार हैं…

1. डीएसपी गुरशेर सिंह (अमृतसर स्थित 9 बटालियन)

2. डीएसपी समर वनीत

पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू

3. सब इंस्पेक्टर रीना (सीआइश खरड़ में तैनात)

4. सब इंस्पेक्टर जगतपाल जंगू (एजीटीएफ में तैनात)

5. सब इंस्पेक्टर शगनजीत सिंह (जीटीएफ)

6. एएसआई मुखत्यार सिंह

7. हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश

पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला
Advertisement