1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत से बढ़ाए कदम, अर्शदीप ने झटके तीन विकेट

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत से बढ़ाए कदम, अर्शदीप ने झटके तीन विकेट

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए हैं। अब टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा। गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

By santosh singh 
Updated Date

चेन्नई। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए हैं। अब टीम इंडिया का सामना 1 मार्च को वेस्टइंडीज से होगा। गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। उनके लिए ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली।

पढ़ें :- नए Redmi के नाम का खुलासा, MediaTek Dimensity 6300 SoC के साथ हो सकता है लॉन्च

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था।

टी20 विश्व कप का दूसरा सर्वोच्च टोटल

भारतीय टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले टीम कभी भी इतने रन इस वैश्विक टूर्नामेंट में नहीं बना सकी थी। वहीं, भारत का यह स्कोर टी20 विश्व कप का दूसरा सर्वोच्च टोटल भी है। भारत ने इस मामले में जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए थे। टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ छह विकेट पर 260 रन बनाए थे।

भारत की पारी में आए 17 छक्के

पढ़ें :- बेगुनाहों का झूठा एनकाउंटर करवाने वाले बड़बोले मुख्यमंत्री बदमाशों के गैंग से क्यों हैं डरते: तेजस्वी यादव

भारत ने इस पारी में 17 छक्के लगाए जो टी20 विश्व कप की एक पारी में उनके द्वारा लगाए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में लगाए 15 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 63 छक्के लगा चुका है जो किसी एक टी20 विश्व कप में उसके द्वारा लगाए सबसे ज्यादा छक्के हैं। टीम ने 2024 में 61 छक्के लगाए थे। भारत से ज्यादा मौजूदा विश्व कप में वेस्टइंडीज ने छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज की टीम अब तक 66 छक्के लगा चुकी है।

अंतिम 30 गेंदों में बदला गियर

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम 30 गेंदों में गियर बदला जिससे टीम पहली बार टी20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार कर सकी। 15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 176 रन था। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन जुटाए। इतना ही आखिरी 12 गेंदों पर 36 रन आए जिसमें आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाना शामिल है।

सभी छह बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 150+ के पार

भारत के लिए इस मैच में सभी छह बल्लेबाजों ने 150+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

पढ़ें :- 'मुन्नी से ज्यादा सपा बदनाम, PDA का फुलफॉर्म- पक्के-दलाल-अराजक...' बीजेपी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के बिगड़े बोल

टी20 विश्व कप में यह पहली बार हुआ है जब छह बल्लेबाजों ने 20+ रन बनाने की स्थिति में 150+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

वहीं, भारतीय पारी में सिर्फ 26 डॉट गेंद रही जो विश्व कप में पूरे 20 ओवर की पारी में संयुक्त रूप से सबसे कम है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2016 में वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ 26 डॉट गेंदें खेली थी।

अभिषेक-हार्दिक का चला बल्ला

भारत के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन आखिरकार यह सलामी बल्लेबाज अपनी पुरानी लय में लौटने में सफल रहा। अभिषेक ने टी20 विश्व कप का अपना पहला पचासा लगाया। अभिषेक का बल्ला टी20 विश्व कप में खामोश था जिससे टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई थी, लेकिन अब उन्होंने अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अभिषेक के बल्ले से छह टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद अर्धशतक निकला है। इससे पहले आखिरी बार उन्होंने 25 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पचासा लगाया था। उस वक्त अभिषेक ने नाबाद 68 रन बनाए थे। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, हार्दिक 23 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पढ़ें :- 34 साल की उम्र में जेसन होल्डर ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट और T20 में खेलते रहेंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...