Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब राहुल की शादी कराइए…महिला किसान के सवाल पर जानिए क्या बोलीं सोनिया गांधी?

अब राहुल की शादी कराइए…महिला किसान के सवाल पर जानिए क्या बोलीं सोनिया गांधी?

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सोनीपत में बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महिला किसानों को दिल्ली आने का न्योता दिया था। इस पर ​महिला किसान हाल के ही दिनों में दिल्ली में स्थिति सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंची, यहां पर भी सोनिया गांधी,​ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उनका स्वागत किया। यही नहीं उनके साथ खाना भी खाया और साथ डांस भी किया।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

खाना खाने के दौरान कई मजेदार बातचीत भी हुई। दरअसल, सोनिया गांधी के बगल में बैठी एक महिला किसान ने उनसे धीरे से कह दिया कि अब राहुल की शादी कराइए। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि अरे आप लड़की ढूढो ना। सोनिया गांधी के इतना कहते ही वहां बैठी बाकी सभी महिलाएं हंसने लगीं।

इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी जवाब दिया और कहा कि शादी हो जाएगी। बता दें कि, बीते दिनों राहुल गांधी धान की रोपाई के समय सोनीपत के एक गांव में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ धान की रोपाई की और उनसे बातचीत भी की थी। इस दौरान राहुल गांधी से मिलने बहुत सारी महिलाएं भी आई थीं। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी से महिलाओं ने दिल्ली में उनके घर आने की मांग कर दी। तब राहुल गांधी ने उन्हें न्योता देने के साथ ही दिल्ली बुलाने का वादा किया था।

राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस वीडियो को ट्वीट कर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ! सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मज़ेदार बातें। साथ मिले अनमोल तोहफे-देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

 

Advertisement