Lucknow University : लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) की कैंटीन में वाटर कूलर, छात्रावास में शुद्ध खाने की व्यवस्था जैसी कई मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इकाई (NSUI) ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कई संकायों में कक्षाएं जर्जर हालत में हैं। हॉस्टल में शुद्ध खाने का प्रबंध नहीं है।
पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता
एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
एलयू के मुख्य परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में सोमवार को एनएसयूआई इकाई के छात्र एकत्रित हुए। अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शकारी भवन के सामने बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड (Proctorial Board) के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की। जिसके बाद छात्रों ने कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी (Proctor Prof. Rakesh Dwivedi) को पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा।
छात्रावास में उचित खाने की व्यवस्था नहीं
एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय संयोजक प्रिंस प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास में शुद्ध खाने की उचित व्यवस्था नहीं है। टैगोर लाइब्रेरी के रीडिंग हॉल को छात्रों के लिए नहीं खोला जा रहा है। इन मांगों को लेकर छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि एलयू में तमाम जर्जर अवस्था में पड़े डिपार्टमेंट की मरम्मत तत्काल प्रभाव से कराई जानी चाहिए। इस मौके पर एनएसयूआई पूर्व इकाई अध्यक्ष शुभम खरवार समेत अंकुश ,अर्सलान ,गोपी अमित यादव, हर्षित, प्रीतम एवं दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
इन मांगों को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
1. विश्वविद्यालय की तमाम कैंटीन में वाटर कूलर अथवा एक्वागार्ड की व्यवस्था कराई जाए।
2. टैगोर लाइब्रेरी के रीडिंग हॉल को जल्द से जल्द खोला जाए।
3. विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास में शुद्ध खाने की व्यवस्था कराई जाए।
4. एक बार पुन:पीजी छात्रों के लिए ऑनलाइन हॉस्टल एप्लीकेशन पोर्टल खोला जाए।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
5. विश्वविद्यालय के तमाम जर्जर अवस्था में पड़े डिपार्टमेंट की तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराई जाए।