Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha Train Accident: ट्रेन हादसे में अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा अडाणी समूह

Odisha Train Accident: ट्रेन हादसे में अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा अडाणी समूह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना में अब तक 275 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि हादसे में 1175 लोग घायल हुए, जिनमें से 793 को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। हादसे के पीड़ित लोगों की सरकार मदद कर रही है। इसके साथ ही कई संगठन और स्थानीय लोग अपने अपने तरीके से पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। इन सबके बीच देश के उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam adani) ने बड़ा एलान किया है।

पढ़ें :- गौतम अडानी को धोखाधड़ी मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से क्लीनचिट, 2012 से चल रहा था मामला

उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। गौतम अडानी (Gautam adani) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं। हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा। पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है’।

PM मोदी घटनास्थल पर घायलों से की थी मुलाकात
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम करीब 4 बजे घटनास्थल पहुंचे थे और वहां जायजा लिया था। इसके बाद वो अस्पताल में घायलों से भी मिले। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का जो भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम इस घटना से सबक लेंगे और व्यवस्था को सुधारेंगे।

कोरोमंडल एक्सप्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान
रेलवे बोर्ड ने प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि प्रारंभिक जांच में सिग्नल के साथ कुछ समस्या पाई गई है। आगे की जांच जारी है। लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी। कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई थी। बताया गया कि मालगाड़ी में लोहा लदा हुआ था। इस वजह से मालगाड़ी के डिब्बे अपनी जगह से हिले भी नहीं और यही कारण है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के यात्रियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

 

पढ़ें :- Mahakumbh 2025: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई संगम में डुबकी, अडानी ने महाकुंभ को बताया अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक
Advertisement