Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. उम्रदराज धोनी आये दिन हो रहे नौजवान, अब एक हांथ से छक्के लगाते देखें यहां video viral…

उम्रदराज धोनी आये दिन हो रहे नौजवान, अब एक हांथ से छक्के लगाते देखें यहां video viral…

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। साल 2022 के आईपीएल सत्र का आगाज जल्द ही होने वाला है। इस अगामी सत्र के मद्देनजर फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरु कर दी है। इस कड़ी में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम और चार बार खिताब अपने नाम कर चुकि चेन्नई की टीम ने भी अभ्यास शुरु कर दिया है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र के दौरान अपने पूराने अंदाज में नजर आ रहे थे।

पढ़ें :- Matheesha Pathirana बनें LPL के सबसे महंगे खिलाड़ी; IPL फीस से पांच गुना ज्यादा मिलेगा पैसा

चेन्नई की टीम धोनी की अगुआई में सूरत में अपनी प्रैक्टिस कर रही है। फ्रेंचाइजी ने प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी लंबे लंबे शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वह एक ही हाथ छक्के लगाते भी नजर आ रहे हैं। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस समय लालाभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस कर रही है। सीएसके टीम ने प्रैक्टिस सेशन का अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- BCCI ने धोनी को सौंपा स्टीफन फ्लेमिंग को मनाने का काम; भारत को जल्द मिल सकता है नया हेड कोच

बता दें कि आईपीएल 2022 को शुरू होने में अब 20 दिन से भी कम ही समय बचा है। लीग के 15वें सीजन का ओपनिंग मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

 

Advertisement