Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of olive oil: खूबियों का भंडार है जैतून का तेल, तमाम समस्याओं से दिलाता है छुटकारा

Benefits of olive oil: खूबियों का भंडार है जैतून का तेल, तमाम समस्याओं से दिलाता है छुटकारा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of olive oil: जैतून का तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। जैतून के तेल में विटामिन ई,विटामिन के, आयरन,ओमेगा 3,फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है।

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

जैतून के तेल को खाना पकाने से लेकर स्किन केयर और हेयर केयर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह न सिर्फ स्किन में निखार लाता है बल्कि बालों को भी खूबसूरत बनाता है। इसके अलावा कई जानलेवा बीमारियों से भी रक्षा करता है। जैतून का तेल खाने में इस्तेमाल करने से पाचन बेहतर होता है गैस की समस्या में आराम पहुंचाता है।इतना ही नहीं डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

जैतून का तेल इस्तेमाल करने से मेमोरी अच्छी होती है। यह यादश्त बढ़ाने में हेल्प करता है। जैतून के तेल में पॉलीफेनोल होते है जो एंटी ऑक्सीडेंट का काम करते है। जैतून का तेल का सेवन करने से अल्जाइमर, मेमोरी से संबंधित दिक्कतों से बचाता है।

इतना ही नहीं जैतून के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट्स के साथ ही विटामिन ए,विटामिन डी,विटामिन ई और विटामिन के व बी कैरोटिन पाया जाता है। जो कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में हेल्प करता है।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
Advertisement