Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का स्‍वागत पूरे देश को करना चाहिए’, ओपी राजभर का बयान बना मज़ाक

‘चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का स्‍वागत पूरे देश को करना चाहिए’, ओपी राजभर का बयान बना मज़ाक

By Abhimanyu 
Updated Date

Om Prakash Rajbhar On Chandrayan-3 Lainding: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब राजभर ने चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की चांद पर सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर उनका मज़ाक बन रहा है। उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग चांद की जगह धरती पर करवा दी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : ओमप्रकाश राजभर बोले- कमल नहीं छड़ी के निशान से लड़ रहे हैं चुनाव, वही दोहराना है

दरअसल, एक निजी चैनल पर ओपी राजभर से सवाल किया गया कि आज चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंडिंग करने जा रहा है तो आप इस पर क्या कहेंगे? इस पर राजभर अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाये और उन्होंने उल्टा ही बोल दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्‍यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं. चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है. आने के बाद उसका स्‍वागत पूरे देश को करना चाहिए।’

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: ओम प्रकाश राजभर ने बेटे अरविंद राजभर को घोसी से बनाया प्रत्याशी

अब ओपी राजभर के इस बयान वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर करके उनके मजे ले रहे हैं। बता दें कि बुधवार शाम चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली है। जिसके बाद लैंडर विक्रम एवं रोवर प्रज्ञान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव का हालचाल बताएंगे। रोवर प्रज्ञान अब 14 दिन तक चांद पर रहकर स्टडी करेगा और डेटा कलेक्ट करके लैंडर विक्रम को भेजेगा। यहां से सभी जानकारियां धरती पर बैठे इसरो के वैज्ञानिकों को भेजी जाएंगी।

Advertisement