Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. OMG!! 12 साल का होते ही यहां लड़की बन जाती है लड़का, इस रहस्य से आज तक वैज्ञानिक भी नहीं हटा पाये पर्दा

OMG!! 12 साल का होते ही यहां लड़की बन जाती है लड़का, इस रहस्य से आज तक वैज्ञानिक भी नहीं हटा पाये पर्दा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

दुनिया में बहुत से ऐसे चमत्कार हैं जिनहे सुनने और समझने ने बाद दिमाग चकरा जाता है और लगता है क्या ऐसा भी हो सकता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाव्न के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके बारे में जान आप विश्वास नहीं कर पाओगे दरअसल दुनिया में एक ऐसा गांव हैं जहां लड़की बड़े होने के बाद लड़का बन जाती है। आपको लग रहा होगामै ये बात मजाक में कह रहीं हूं लेकिन ये सच है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

दरअसल एक उम्र के बाद लड़का हो या लड़की सभी की बॉडी में कई बदलाव होते हैं। लेकिन अगर कोई कहे लकड़ी एक उम्र के बाद लड़के में कन्वर्ट हो जाती है तो ये बहुत आश्चर्य की बात है डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) देश के ला सेलिनास गांव (La Salinas Village) हैं जहां 12 साल के बाद कोई भी लड़की लड़का बन जाती है। इस कारण यहां के लोग गांव को श्रापित गांव (Cursed Village) मानते हैं।

वैज्ञानिक भी हैं हैरान 

आपको जान कर हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं। 12 साल की उम्र में बन जाती हैं लड़का ला सेलिनास गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं। गांव की लड़कियों के लड़का बनने की ‘बीमारी’ की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं। इस कारण गांव के कई लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया है। इसके अलावा कुछ बुजुर्ग लोग गांव को श्रापित मानते हैं।

इस तरह के बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे’ (Guevedoces) कहा जाता है।  जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है। क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं।

पढ़ें :- video: जहरीले सांप ने काटा तो अंधविश्वास के चलते युवक को गंगा में बांध कर उतारा हुई मौत

अनुवांशिक है यह बीमारी समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6 हजार के करीब है। अपने अनोखे आश्चर्य की वजह से यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी ‘आनुवंशिक विकार’ है।

स्‍थानीय भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्‍चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ कहा जाता है। जिन भी लड़कियों को यह बीमारी होती है, एक उम्र में आने के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। गांव का 90 में से एक बच्चा इस रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा है।

Advertisement