Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. OMG: लखनऊ में खेलते खेलते बच्चा मालगाड़ी के पहियों के बीच चढ़कर पहुंचा हरदोई, RPF ने किया रेस्क्यू

OMG: लखनऊ में खेलते खेलते बच्चा मालगाड़ी के पहियों के बीच चढ़कर पहुंचा हरदोई, RPF ने किया रेस्क्यू

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बच्चा खेलते खेलते मालगाड़ी के पहियों के बीच में बैठ गया, जिसे आरपीएफ ने हरदोई में रेस्क्यू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बच्चा लखनऊ के रेलवे ट्रैक के किनारे रहता है और वह खेलते खेलते पटरी पर खड़ी मालगाड़ी के पहियों के बीच में बैठ गया। इतने में मालगाड़ी चल पड़ी।

पढ़ें :- 1975 में आपातकाल लागू करने वाली कांग्रेस का लोकतंत्र पर उपदेश देना हास्यास्पद : सीएम योगी

रेलवे कर्मचारी ने चेकिंग दौरान मालगाड़ी के पहियों के बीच फंसा हुआ बच्चा देखा। इसकी सूचना हरदोई रेलवे सुरक्षा बल को दी गई। रेलवे सुरक्षा बल ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रुकवाकर बच्चे को रेस्क्यू किया गया। बच्चे को आरपीएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला।
मालगाड़ी के पहियों के बीच फंसकर हरदोई पहुंचे बच्चे को रेस्क्यू किया गया। बच्चे को चाइल्ड केयर सेंटर को सौंप दिया।

पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम अजय और पिता का नाम पूरन बताया। बच्चे ने अपना पता बालाजी मंदिर राजाजीपुरम आलमनगर लखनऊ का रहने वाला है। बच्चा अपने पिता के साथ रहता है। बच्चे ने बताया कि वह खेलते खेलते पास खड़ी मालगाड़ी के नीचे खाली जगह में बैठ गया था और इसी बीच मालगाड़ी चल पड़ी।

Advertisement