Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘एपस्टीन फाइल्स पर सरकार को लगता है कि उनकी जनता प्रति कोई नैतिक जवाबदेही नहीं…’ प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

‘एपस्टीन फाइल्स पर सरकार को लगता है कि उनकी जनता प्रति कोई नैतिक जवाबदेही नहीं…’ प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

By Abhimanyu 
Updated Date

Epstein Files Row : अमेरिकी फाइनेंसर और बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी ‘एपस्टीन’ फाइल्स में नाम सामने आने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। कई देशों के राजनीतिक हस्तियों और चर्चित लोगों के नाम आएं हैं और इस्तीफों का दौर भी जारी है। इस बीच, कथित तौर पर भारत के प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उद्योगपति का नाम सामने आने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इसको लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- Epstein Files : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से मिलना उनकी 'बहुत बड़ी गलती' थी, मांगी माफी

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मीडिया से कहा, “…पूरी दुनिया में, जिनके नाम एपस्टीन फाइल्स में आए हैं और जो पब्लिक ऑफिस में हैं, उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन यहां, हमारी सरकार को लगता है कि जनता के प्रति कोई नैतिक जवाबदेही नहीं है। नैतिक जवाबदेही होती है। अगर आपका नाम ऐसी किसी फाइल में आता है, और सिर्फ आपका नाम नहीं, बल्कि अगर आपने बार-बार ईमेल एक्सचेंज किए हैं और आपको इस व्यक्ति की एक्टिविटीज़ के बारे में साफ पता था, और आप उससे बातचीत और मीटिंग्स करते रहे हैं, और आप एक मिनिस्टर हैं, तो आपके देश के लोगों के प्रति आपकी कुछ नैतिक जवाबदेही बनती है। हमने यह पूरी दुनिया में देखा है।”

पढ़ें :- हमारे देश का डेटा दे दिया, किसानों को खत्म कर दिया, टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया-ये है शर्म की बात...राहुल गांधी ने साधा निशाना

प्रियंका ने आगे लिखा, “दूसरे देशों में, मिनिस्टर्स और रॉयल फैमिलीज़ के मेंबर्स को भी अरेस्ट किया गया है, उनकी जांच हुई है, और उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन यहां, ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि जिन लोगों ने आपको वोट दिया और आपको उस पोजीशन पर बिठाया, उनके प्रति आपकी कोई रिस्पॉन्सिबिलिटी है। और अगर आप एक दोषी पीडोफाइल और क्रिमिनल से बात कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से कुछ अकाउंटेबिलिटी होनी चाहिए।”

Advertisement