होली के मौके पर रंगों के साथ साथ फिजाओं में तरह तरह के पकवानों की खुशबू महसूस होने लगती है। होली के एक दिन तो कई लोगो की कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं। ताकि मेहमानों घर में आएं तो उनके लिए खास सर्व किया जा सकें। होली में जैसे गुझिया और पापड़ आम है। ठीक वैसे ही अधिकतर घरों में दही बड़े भी बनाए जाते है। आज हम आपको मिनी दही बड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप होली पर ट्राई कर सकती है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
होली स्पेशल मिनी दही बड़ा बनाने के लिए सामग्री:
1 कप उड़द दाल (भिगोई हुई)
1/2 कप मूंग दाल (भिगोई हुई)
1/2 टीस्पून अदरक पेस्ट
1 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
तेल (तलने के लिए)
2 कप गाढ़ा दही
1 टेबलस्पून चीनी
भुना जीरा पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
इमली की चटनी
हरी चटनी
अनार के दाने (गार्निश के लिए)
होली स्पेशल मिनी दही बड़ा बनाने का तरीका
दाल पीसना: उड़द और मूंग दाल को पीसकर स्मूद बैटर बनाएं। इसमें अदरक पेस्ट, हींग और नमक डालकर अच्छे से फेंटें।
बड़े बनाना: गर्म तेल में छोटे-छोटे बड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। फिर इन्हें हल्के गुनगुने पानी में 10 मिनट तक भिगोकर निचोड़ लें।
दही तैयार करना: दही में चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से फेंटें।
सजावट: एक प्लेट में मिनी बड़े रखें, उन पर दही डालें। फिर इमली की चटनी, हरी चटनी, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
गार्निश: ऊपर से अनार के दाने और धनिया पत्ती डालकर सजाएं।