Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Onam 2023 Date : इस दिन है ओणम का त्योहार ? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Onam 2023 Date : इस दिन है ओणम का त्योहार ? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Onam 2023 Date :  भारत देश में त्योहारों श्रंखला में ओणम का विशेष महत्व है। लोग पूरे उल्लास के साथ मिल जुल का धूम धड़ाके के साथ इस त्योहार का आनंद उठाते हैं।ओणम एक मलयाली त्योहार है जो चिंगम महीने में मनाया जाता है। यह त्यौहार विष्णु के वामन अवतार के प्रकट होने और उसके बाद महान राजा महाबली की घर वापसी की याद दिलाता है। इस साल यानी 2023 में ओणम पर्व 20 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। ओणम पर्व की आधिकारिक तिथियां मलयालम कैलेंडर पर आधारित होती हैं। केरल में इस त्यौहार पर विशेष धूम रहती है।

पढ़ें :- 22 सितंबर 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को आज प्राप्त हो सकता है शुभ समाचार

ओणम का पर्व पूरे दस दिन तक उत्साह के साथ मनाया जाता है। पहले औऱ आखिरी दिन को थीरुओणम कहा जाता है। इन दस दिनों के दौरान केरल और आस पास के राज्यों में जबरदस्त आय़ोजन होते हैं। कथकली का डांस, सर्प नौका दौड़ जैसे खेल खेले जाते हैं और कई तरह के मेले लगते हैं। इन दिनों पुरुष फूल लाते हैं औऱ महिलाएं इन फूलों से घर सजाती हैं और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाती हैं।

ओणम का उत्सव अथम दिन (वह दिन जब अथम नक्षत्र प्रबल होता है) से शुरू होता है और थिरुवोणम दिन तक 10 दिनों तक जारी रहता है, जो ओणम के त्योहार के दौरान सबसे शुभ दिन भी होता है। अथम नक्षत्र को अन्य हिंदू कैलेंडर में हस्त नक्षत्र के रूप में जाना जाता है।

ओणम को केले के पत्ते पर परोसे जाने वाले एक रंगीन दावत के साथ मनाया जाता है। जिसमें 25 से अधिक व्यंजन शामिल होते हैं। जिन्हें ‘ओणम साध्य ‘ एक पारंपरिक केरल भोजन  के रूप में जाना जाता है। त्योहार मानसून के मौसम के अंत का प्रतीक है और फसल का स्वागत करता है।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में अर्पित किया गया भोजन पितरों को मिलता है , पितृ सभी सुख साधन देते हैं 
Advertisement