1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of eating custard apple: बीपी और दिल से संबंधित बीमारियों से बचाता है शरीफा, खाने के होते हैं कई फायदे

Benefits of eating custard apple: बीपी और दिल से संबंधित बीमारियों से बचाता है शरीफा, खाने के होते हैं कई फायदे

शरीफा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे कस्टर्ड एप्पल भी कहते है। इसमें विटामिन सी, ए, बी, बी6, राइबोफ्लोविन, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स,फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैलोरी और पोटैशियम समेत कई तमाम पोषक तत्व पाये जाते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating custard apple: शरीफा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे कस्टर्ड एप्पल भी कहते है। इसमें विटामिन सी, ए, बी, बी6, राइबोफ्लोविन, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स,फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैलोरी और पोटैशियम समेत कई तमाम पोषक तत्व पाये जाते हैं।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल

शरीफा में फाइबर होता है, इसलिए ये कब्ज दूर करता है। पाचन के लिए अच्छा होता है। साथ ही इसमें पोटैशियम ब्लड प्रेशर कम कर हार्ट डिजीज से बचाता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफ्लेमेशन, अर्थराइटिस के दर्द को कम करता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इसके अलावा, कैंसर के रिस्क को कम कर सकता है।

एक वेबसाइट में प्रकाशित लेख के अनुसार, शरीफा में कम मात्रा में टॉक्सिक कम्पाउंड्स भी होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसमें एन्नोनैसिन नाम का टॉक्सिन होता है, जो दिमाग और नर्वस सिस्टम पर बुरा असर कर सकता है।

शरीफा के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। एन्नोनैसिन के प्रभावों को कम करने के लिए शरीफा फल खाने से पहले इसके बीज और छिलके को छिलकर खाने की सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं। हालांकि, कुछ लोगों में इसके अधिक सेवन से एलर्जी, खुजली, चकत्ते की समस्या भी हो जाती है।

शरीफा में सिटफॉल नामक फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इस फल को अधिक खाने से पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। पेट में दर्द हो सकता है। यह कभी-कभी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, सूजन आदि का कारण भी बन सकता है। कुछ लोगों में डायरिया की समस्या भी हो सकती है। चूंकि, इसमें आयरन की मात्रा भी काफी अधिक होती है, ऐसे में इसके अधिक सेवन जी मिचलाने की समस्या हो सकती है।

पढ़ें :- Video-अगर कफ बांधते हुए कर रहे हैं ये गलती तो बीपी की रीडिंग सही नहीं आएगी : डॉ. कीर्ति शर्मा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...