1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वक्फ विधेयक का ममता ने किया खुला विरोध, कहा- क्या मोदी सरकार मंदिर और चर्च की संपत्ति को लेकर ये कर सकती है?

वक्फ विधेयक का ममता ने किया खुला विरोध, कहा- क्या मोदी सरकार मंदिर और चर्च की संपत्ति को लेकर ये कर सकती है?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) वक्फ विधेयक (Waqf Bill) मुद्दे पर खुलकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावार रुख अपनाया है। पश्चिम  बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly) में सोमवार को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर विधेयक के जरिए मुस्लिमों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) वक्फ विधेयक (Waqf Bill) मुद्दे पर खुलकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावार रुख अपनाया है। पश्चिम  बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly) में सोमवार को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर विधेयक के जरिए मुस्लिमों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संशोधन विधेयक के पास होने पर भी शंका जताई।

पढ़ें :- Lucknow : पुलिस को चकमा देकर JPNIC सेंटर में घुसे सपा कार्यकर्ता, जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जानें विधेयक पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

ममता ने वक्फ विधेयक (Waqf Bill) पर पेश हुए प्रस्ताव पर बहस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर राज्य सरकारों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उनसे वक्फ विधेयक (Waqf Bill) पर चर्चा नहीं की। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने विधेयक पर चर्चा के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में विपक्षी सांसदों को चुप कराए जाने के मसले पर भाजपा की आलोचना की।

ममता ने कहा कि क्या भाजपा इस विधेयक को संसद में पास करा पाएगी, जब उसके पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है?

उन्होंने कहा कि जेपीसी (JPC) में विपक्ष के सदस्यों को बोलने नहीं दिया जाता। इसलिए हमने इसका बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ विधेयक (Waqf Bill) के नाम पर एक धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। क्या आप हिंदू मंदिर ट्रस्ट और चर्च की संपत्ति को लेकर यही करने की हिम्मत कर सकते हैं। जवाब है नहीं। लेकिन आप अपने विभाजन के एजेंडे को विशेष समुदाय को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि यह आपके अनुकूल है।

पढ़ें :- IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20

विधेयक के संसद में पास होने पर शंका जाहिर करते हुए ममता ने कहा कि क्या भाजपा इस विधेयक को संसद में पास करा पाएगी, जब उसके पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है?

 

 

 

पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...