1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एक कृषि प्रधान देश में किसान का आंदोलित होना सरकार की सबसे बड़ी विफलता : अखिलेश यादव

एक कृषि प्रधान देश में किसान का आंदोलित होना सरकार की सबसे बड़ी विफलता : अखिलेश यादव

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली कूच की अपनी योजना पर ब्रेक लगा दी है। सरकार से बातचीत तक किसान दलित प्रेरणा ​स्थल के अंदर ही विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगर सरकार से किसानों की बातचीत फेल होती है तो वो अगे की अपनी योजना बनायेंगे। वहीं, बड़ी संख्या में किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर नोएडा की सीमाओं को छावनी में तब्दील कर चौकसी बढ़ा दी गयी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली कूच की अपनी योजना पर ब्रेक लगा दी है। सरकार से बातचीत तक किसान दलित प्रेरणा ​स्थल के अंदर ही विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगर सरकार से किसानों की बातचीत फेल होती है तो वो अगे की अपनी योजना बनायेंगे। वहीं, बड़ी संख्या में किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर नोएडा की सीमाओं को छावनी में तब्दील कर चौकसी बढ़ा दी गयी थी। पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था। हालांकि अब किसानों के हटने के बाद बैरिकेडिंग भी हटा दी गई है और वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- मंत्रीगण सप्ताह में कम से कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या फिर सार्वजनिक परिवहन का करें उपयोग: सीएम योगी

वहीं, किसानों के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीति दल के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रहीं हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, एक कृषि प्रधान देश में किसान का आंदोलित होना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।

पढ़ें :- केरल के मुख्यमंत्री के नाम का कल हो जाएगा एलान, कई दौर की बैठक के बाद नाम पर लगी मुहर

इससे पहले किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग कर सभी वाहनों की सघन जांच करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दे रही थी। इसके चलते नोएडा से दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर लंबा जाम देखने को मिला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...