Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus 13 की 31 अक्टूबर को होने जा रही है एंट्री; जानें- आपके बजट में होगा या नहीं

OnePlus 13 की 31 अक्टूबर को होने जा रही है एंट्री; जानें- आपके बजट में होगा या नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

OnePlus 13 Price: वनप्लस के प्रीमियम फोन OnePlus 13 को लेकर इंतजार 31 अक्टूबर को खत्म होने जा रहे हैं। इस फोन को कंपनी अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में 31 अक्टूबर 2024 को लॉन्च करने वाली है। यह फोन भारत में कब पेश किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, भारत में OnePlus 13R के साथ OnePlus 13 को पेश किए जाने की उम्मीद हैं।

पढ़ें :- मर्जर से पहले ही दिल्ली के डेवलपर ने खरीद लिया JioHotstar डोमेन; अब रिलायंस इंडस्ट्री के सामने रखी ये शर्त

चीन में लॉन्च से OnePlus 13 पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारियां सामने आती रही हैं। उम्मीद है कि यह दुनिया भर में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाले पहले फोन में से एक होगा। अफवाहों और लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच LTPO AMOLED पैनल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। इसके अलावा, फोन के एंड्रॉइड 15-आधारित ऑक्सीजनओएस 15 पर चलने की उम्मीद है। इसे 24 जीबी तक रैम की पेशकश किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर OnePlus 13 के चाइनीज़ वेरिएंट की कीमत को लीक हो चुकी है। चीन में इसकी कीमत 4699 युआन यानी 55,443 रुपये हो सकती है। इससे पहले वनप्लस 12 की चीन में लॉन्च प्राइस 4,299 युआन यानी 50,714 रुपये थी। भारत में वनप्लस 13 को लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, मार्च या अप्रैल के आसपास यह फ्लैगशिप भारत में आ सकता है।

Advertisement