Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus 16 Launch : वनप्लस 16 लॉन्च , जानें बैटरी और फीचर्स

OnePlus 16 Launch : वनप्लस 16 लॉन्च , जानें बैटरी और फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

OnePlus 16 Launch :  वनप्लस ने आज चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। आइए OnePlus 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

कीमत और उपलब्धता
OnePlus 16 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹85,866), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,799 (लगभग ₹97,317), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग ₹1,07,332) और 16GB+1TBGB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,499 (लगभग ₹1,21,646) है।

प्री-ऑर्डर
यह फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इस फोन की बिक्री तारीख से शुरू होगी।
कलर ऑप्शन
यह फोन टूमोरो स्टारलाइट, मार्सियन मास्टरपीस और डार्क फॉरेस्ट जैसे कलर ऑप्शन में आता है।

विशेषताएँ
OnePlus 16 में 6.78 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आती है।

चिपसेट
इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB/16GB LPDDR5X Ultra रैम और 256GB/512GB/1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

बैटरी
यह फोन 9000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 100W SuperVOOC फ्लैश चार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ColorOS 17.0 पर काम करता है। इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग आती है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

कैमरा सेटअप
OnePlus 16 के रियर कैमरा सेटअप में f/1.6 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा,f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Ultra-wide-angle camera और f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी विकल्पों 5जी, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 जेन 1, जीपीएस और NFC शामिल है। इस फोन की लंबाई 161.42 मिमी, चौड़ाई 76.67 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 220 ग्राम है।

Advertisement