पढ़ें :- अब आम आदमी भी करेगा अंतरिक्ष की सैर, ISRO शुरू करने जा रहा सिविलियन एस्ट्रोनॉट्स की भर्ती
भारत में कीमत
भारत में Oppo K14x 5G की कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 14,999 रुपये से शुरू होती है। 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Flipkart फिलहाल कुछ शुरुआती ऑफर दे रहा है, जिससे कीमत में लगभग 1,500 रुपये की छूट मिल रही है।
डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन कि बात करें, तो Oppo K14x में फ्लैट एजेस, फ्लैट बैक पैनल और Pill-shaped rear camera मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा सेटअप में दो सेंसर और LED फ्लैश शामिल है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्पले IP64 रेटिंग से लैस है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए, Oppo K14x के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए AI Perfect Shot, एआई पुनर्रचना और एआई इरेज़र 2.0जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे।
प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए, Oppo K14x में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300चिपसेट दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह मॉडल ColorOS 15 पर चलेगा।
पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7300e SoC और 10200mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 Pro हुआ लॉन्च, चेक करें डिटेल्स
बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। Oppo K14x में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 22.4 घंटे वीडियो प्लेबैक, 11.1 घंटे गेमिंग और 51.4 घंटे कॉलिंग तक का बैकअप दे सकता है।