Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Oppo के नए टैबलेट और ईयर बड्स की भारत में होने जा रही है एंट्री, ब्रांड ने स्पेक्स के साथ किया टीज

Oppo के नए टैबलेट और ईयर बड्स की भारत में होने जा रही है एंट्री, ब्रांड ने स्पेक्स के साथ किया टीज

By Abhimanyu 
Updated Date

Oppo’s upcoming tablet and earbuds : भारतीय बाजार में Oppo अपने नए डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड ने अपने अपकमिंग डिवाइस Oppo Enco X4 और Oppo Pad Mini Matte Display Edition को टीज किया है। इसके साथ ही दोनों डिवाइस स्पेक्स की जानकारी भी साझा की गयी है। हालांकि, लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

पढ़ें :- अमृतसर में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 15 किलो अफीम, राइफल और 9 पिस्तौल बरामद

Oppo के अपकमिंग Pad Mini Matte Display Edition में 2.9mm का बहुत पतला बेज़ेल और 8.8-इंच की डिस्प्ले होगी। इसकी बॉडी बहुत हल्की होगी और यह इतना कॉम्पैक्ट है कि इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है, एक हाथ में पकड़ने में आरामदायक है। जब भी कोई आइडिया आए तो इस्तेमाल के लिए तैयार रहता है।

Oppo Enco X4 ईयर बड्स में LHDC 5.0 सपोर्ट के साथ 2.3Mbps लॉसलेस ऑडियो और Hi-Res ऑडियो मिलेगा। इसकी साउंड को Dynaudio ने ट्यून किया है, ताकि यूजर्स म्यूज़िक को उसी डिटेल, गहराई और कैरेक्टर के साथ सुन सकें, जिसके साथ उसे बनाया गया था।

ब्रांड ने दोनों डिवाइस के बारे में अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों Oppo इन आने वाले गैजेट्स के भारत में लॉन्च तारीख का जल्द ऐलान करेगा। साथ ही कुछ और जानकारी भी टीज़ की जा सकती है।

पढ़ें :- BCCI पर मोहम्मद शमी ने कसा तंज, बोले- टीम इंडिया में दोबारा मौका न मिला तो इससे मेरा कोई नुकसान नहीं
Advertisement