नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) लोकसभा में शाम पांच बजे बोलने वाले थे, लेकिन जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी। जोरदार हंगामे के कारण पीठासीन संध्या राय (Presiding Officer Sandhya Rai) ने लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी और पीएम का संबोधन टल गया।
पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी
प्रधानमंत्री को सदन में बोलना था
लेकिन उसके पहले घिनौने डिग्री दूबे ने कोरी बकवास की थी
जिसपर विपक्ष की महिला सांसद प्रधानमंत्री के सामने विरोध जताना चाहती थीं
इसलिए वो प्रधानमंत्री का उनके रास्ते में इंतज़ार कर रहीं थीं
पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की
मोदी जी को जब पता चला तो वह सदन ही नहीं आए
उनके मंत्री… pic.twitter.com/4KeuxZZ5xm
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) February 4, 2026
इसे लेकर अब बीजेपी ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी सांसद् मनोज तिवारी ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सदस्यों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनकी मंशा प्रधानमंत्री पर हमले की थी। मनोज तिवारी ने विपक्षी सदस्यों पर सदन में बवाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की महिला सांसदों को हमारे वरिष्ठ मंत्री ने समझाया और वापस जाने का निवेदन करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नहीं आ सकते, लेकिन महिला सांसद सुनने को तैयार नहीं थीं। मनोज तिवारी ने दावा किया कि विपक्ष के सांसद मारपीट करने वाले हाव-भाव के साथ आए थे।
पढ़ें :- Puducherry Elections 2026: पुडुचेरी के लिए BJP ने जारी की प्रत्याशियों लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
वहीं, एनडीए के घटक चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने भी लोकसभा में हुए घटनाक्रम को लेकर बयान दिया है। राजेश वर्मा ने कहा है कि विपक्ष के कुछ सांसद हाथों में बैनर-पोस्टर लिए ऐसे दौड़ रहे थे, जैसे वह सड़क पर हों। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने ऐसा माहौल बना दिया, कि हम हाथापाई पर उतर जाएं।
एलजेपीआर सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष की महिला सांसद ट्रेजरी बेंच की तरफ बढ़ीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी महिला सांसद जहां पीएम बैठते हैं, उससे दो कतार पीछे तक पहुंच गईं और निशिकांत दुबे की तरफ बढ़ने लगीं। अश्विनी वैष्णव और अन्य मंत्री उन्हें समझाने लगे, लेकिन वो महिला सांसद आगे बढ़ रही थीं। बाद में कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने सभी से वापस आने को कहा।