लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) आज बड़ी रैली कर रहे हैं। दोनों का मंच पर एक बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। ‘जय भीम’ के नारे लगाए गए। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) ने रैली में उमड़ी भीड़ के बहाने भाजपा और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में लोगों का जुटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को पैगाम देता है कि अब उनके दिन खत्म होने वाले हैं। ओवैसी ने कहा कि रैली में लोगों की मौजूदगी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं के लिए भी संदेश है। अब जनता उनकी धोखेबाजी का शिकार नहीं होने वाली है।
पढ़ें :- यूपी लोकसेवा आयोग के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह
हम यूपी को नया प्रदेश बनाएंगे
ओवैसी ने कहा कि हम यूपी को नए प्रदेश बनाएंगे। क्योंकि मोदी जी को कह चुके हैं कि डिग्री का कोई फायदा नहीं। अब यहा इंसाफ होगा, गुंडागर्दी से नहीं चलेगी। अब बुलडोजर से इंसाफ नहीं होगा। बेगुनाह का एनकाउंटर नहीं होने देंगे। हम किसी को चैन से नहीं बैठने देंगे। न हम चैन से बैठेंगे न तुमको बैठने देंगे। हम हर किसी का हक लेकर चलेंगे। मोदी से हमें पता चला कि आप सिर्फ करोड़पति के प्रधानमंत्री थे। आपने गरीबों के लिए क्या किया। आपने अमीरों के लिए किया।
अखिलेश को दिया संदेश कि अब मौकापरस्ती का खत्म होने वाला है समय
हम भाजपा को सरकार बनाने से रोकेगे ‘इंशाअल्लाह’