Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Padma Award 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित , कुमार मंगलम बिड़ला को पद्मभूषण

Padma Award 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित , कुमार मंगलम बिड़ला को पद्मभूषण

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इन पद्म पुरस्कारों में से छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को सम्मानित किया। उनकी बेटी ने यह सम्मान ग्रहण किया।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इसके साथ ही आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त किया। वे अपने परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति हैं। उनसे पहले मां राजश्री, दादा बसंत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण और परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार मिल चुके हैं।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

इसके साथ ही पडंवानी लोक गायिका उषा बारले को राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया। उनका नाम जब अनाउंस किया गया तो वे पीएम मोदी के सामने घुटनों के बल बैठ गईं। फिर उन्हें प्रणाम किया। इसके साथ ही चुनारा समुदाय के सातवीं पीढ़ी के कलमकारी कलाकार भानुभाई चुनीलाल चितारा, जिन्होंने माता नी पछेड़ी पेंटिंग की 400 साल पुरानी कला को जीवित रखा है, उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। साथ ही इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र चंद्र देबबर्मा को (मरणोपरांत) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।

 

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या
Advertisement