नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल हैं। इस वीभत्स घटना के बाद सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई है। ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर नेटिज़न्स ‘सर्जिकल स्ट्राइक 3.0’ (Surgical Strike 3.0) की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना
लोगों का कहना है कि अब वक्त आ गया है जब भारत को केवल चेतावनी देने या प्रतिक्रिया में कार्रवाई करने के बजाय, आतंक के अड्डों पर सीधे और निर्णायक प्रहार करना चाहिए। कई यूजर्स ने लिखा कि अब कोई और चेतावनी नहीं, कोई और इंतज़ार नहीं , अब सिर्फ कार्रवाई होनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर उठ रही आवाज़ें
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा,कि पहलगाम में जो हुआ वह कायरता है। अब भारत को चुप नहीं बैठना चाहिए। हमें सर्जिकल स्ट्राइक 3.0 (Surgical Strike 3.0) की जरूरत है और वो भी तुरंत।
पढ़ें :- Diesel Price Hike : पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल हुआ महंगा, एक साथ 22 रुपये का भारी इजाफा, जानें ताजा भाव
वहीं कई अन्य यूजर्स ने सरकार से अपील की कि वह सिर्फ राजनयिक बयानबाज़ी तक सीमित न रहे, बल्कि उन तत्वों को निशाना बनाए जो बार-बार निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं।
सत्ता के गलियारों में भी हलचल तेज़
पढ़ें :- Middle East War Jazeera Airways : मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच जजीरा एयरवेज ने भारत-कुवैत के बीच उड़ाने शुरू की
हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से किसी तरह की सैन्य प्रतिक्रिया की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां हर संभव विकल्प पर विचार कर रही हैं।पहले भी 2016 और 2019 में हुए उरी और पुलवामा हमलों के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) और एयर स्ट्राइक (Air Strike) के माध्यम से जवाब दिया था।
भारत एक बार फिर उस चौराहे पर खड़ा है जहां उसे अपने नागरिकों की सुरक्षा और आतंकी तत्वों के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए निर्णय लेना है। नेटिज़न्स की भावनाएं स्पष्ट हैं । अब सिर्फ़ शब्दों से नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई से जवाब दिया जाना चाहिए। क्या यह सर्जिकल स्ट्राइक 3.0 (Surgical Strike 3.0) की भूमिका है? आने वाले कुछ दिन देश की रणनीतिक दिशा तय कर सकते हैं।