Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Painter Mark Rothko : मशहूर अमेरिकी पेंटर मार्क रोथको की 1967 की दुर्लभ पेंटिंग हुई नीलामी, ₹164 करोड़ + में बिकी

Painter Mark Rothko : मशहूर अमेरिकी पेंटर मार्क रोथको की 1967 की दुर्लभ पेंटिंग हुई नीलामी, ₹164 करोड़ + में बिकी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Painter Mark Rothko : मशहूर अमेरिकी पेंटर मार्क रोथको की 1967 में बनाई गई दुर्लभ पेंटिंग ‘अनटाइटल्ड’ न्यूयॉर्क में सोथबी की नीलामी में $17.7 मिलियन (करीब ₹164 करोड़) में बिकी है। मशहूर अमेरिकी पेंटर जो अपने रंगों के अनोखे इस्तेमाल के लिए जाने जाते थे। अब उनकी 1967 की एक पेंटिंग की नीलामी की गई है, जो सुर्खियां बंटोर रही है। थियोडोर और रूथ बाउम नामक संग्राहकों ने इसे 1983 में $1.15 लाख में खरीदा था। 43 साल बाद इसकी बिक्री से उन्हें खरीद कीमत से 150 गुना से अधिक रकम मिली। यह पिछली बिक्री के बाद अब 150 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी है। यह इस कलाकार की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग में से एक मानी जा रही है।

पढ़ें :- America Storm : अमेरिका में तूफान का कहर, 9 लाख घरों की बिजली गुल; 400 फ्लाइट्स रद्द

इस दुर्लभ पेंटिंग की नीलामी का आयोजन ‘सोथबी’ नामक नीलामीघर ने करवाया था। इसे 16 नवंबर को बेचा गया था और इसकी कीमत 164 करोड़ रुपये लगी है।

अपने जीवन के आखरी पड़ाव में रोथको ने इस नायाब पेंटिंग को रूप दिया था, जो आज भी लोगों की प्रेरणा बनी हुई है। इसे सुर्ख लाल और नारंगी रंग में बनाया गया था।

16 नवंबर को शाम 6 बजे इसे ‘विजन: द एक्स्ट्राऑर्डिनरी कलेक्शन ऑफ थियोडोर एंड रूथ बॉम’ में पेश किया गया था। यह बिक्री ‘द न्यूयॉर्क सेल्स’ का हिस्सा थी, जो 16-19 नवंबर तक ब्रूअर बिल्डिंग में आयोजित की गई थी।

सोथबी ने कहा, “लाल रंग शायद रोथको का सबसे महत्वपूर्ण रंग है, प्रतीकात्मक और सौंदर्य, दोनों ही दृष्टियों से। यह कैनवास मानवीय भावनाओं की व्यापकता को व्यक्त करने में उनके रंगों पर अधिकार को दर्शाता है।”

पढ़ें :- Oscar 2027 : रामायण टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल, इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी जीत चुकी है 8 ऑस्कर, इनसे है मुकाबला

वह पहले भी अपनी कई पेंटिंग में इस रंग को इस्तेमाल कर चुके हैं।

Advertisement