नई दिल्ली। बीजिंग को खुश करने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने एक ऐसा खतरनाक कदम उठा लिया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय एविएशन (International Aviation) और एशियाई राजनीति (Asian Politics) में बड़ा हड़कंप मचा दिया है? चीन की चापलूसी में हदें पार करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) ने ताइवान की सभी व्यावसायिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया है!
पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट (Bloomberg Report) के मुताबिक, दुनिया में पाकिस्तान (Pakistan) पहला ऐसा देश बन गया है जिसने अपनी ‘वन-चाइना पॉलिसी’ (One-China policy) के समर्थन का ढिंढोरा पीटते हुए ताइवान की उड़ानों पर इस तरह का बैन लगाया है। पाकिस्तान (Pakistan) के इस फैसले से पूरे एशिया महाद्वीप (Asian Continent) में एक नया तनाव और बंटवारा पैदा होने का गंभीर खतरा खड़ा हो गया है।