पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी
अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) की सीमा से लगे अशांत कुर्रम कबायली ज़िले (Kurram tribal district) के सुल्तानी इलाके में काफ़िले पर हमला हुआ। इसके बाद हुई गोलीबारी में सात आतंकवादी मारे गए।
जब काफिला इलाके से गुज़र रहा था, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान, डोगर के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट हो गया, जिससे भारी जनहानि हुई।
विस्फोट के परिणामस्वरूप एक अधिकारी और पांच सैनिक मारे गए।
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और अपराधियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
पढ़ें :- Pakistan : खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी के बाद PTI नेताओं पर कार्रवाई , पूर्व CM अली अमीन गंडापुर नजरबंद , हिरासत में कई नेता
बता दें कि, हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और अर्धसैनिक बल का एक जवान घायल हो गया था। हमला कोहाट जिले के दर्रा आदम खेल में टोर चप्पूर पुलिस चौकी पर ये हमला रात के समय किया गया था।