Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Khyber Pakhtunkhwa : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 13 आतंकवादी मारे गए , एक सैन्य अधिकारी की मौत

Pakistan Khyber Pakhtunkhwa : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 13 आतंकवादी मारे गए , एक सैन्य अधिकारी की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan Khyber Pakhtunkhwa : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए अलग-अलग तीन अभियानों में 13 आतंकवादी मारे गए और सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। खबरों के अनुसार,यह सभी अभियान बृहस्पतिवार तड़के शुरू हुए। पहले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में आतंकवादियों को निशाना बनाया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

पढ़ें :- Middle East Flights :  मिडिल ईस्‍ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव

उत्तरी वजीरिस्तान में दूसरे ऑपरेशन में पांच आतंकवादी मारे गए, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हालांकि, 31 वर्षीय मेजर मुहम्मद उवैस गोलीबारी में मारे गए।

तीसरे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।

सेना ने आतंकवाद को खत्म करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, ‘‘इलाके में मौजूद आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान शुरू किए गए हैं… हमारे बहादुर सैनिकों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।’’

पढ़ें :- Akasa Air Fuel Surcharge : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आकासा एयर से हवाई यात्रा हुआ महंगा, एयरलाइन ने लगाया फ्यूल सरचार्ज
Advertisement