Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पाक आतंक को पनाह देना बंद करे, वरना तय करे कि ‘वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या फिर इतिहास का : उपेंद्र द्विवेदी

पाक आतंक को पनाह देना बंद करे, वरना तय करे कि ‘वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या फिर इतिहास का : उपेंद्र द्विवेदी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने हाल ही में पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर सख्त चेतावनी दी है। अब पाकिस्तान की तरफ से  इस पर जवाब आया है। मुनीर सेना ने सेना प्रमुख के इस बयान की आलोचना करते हुए इसे उकसाने वाला बताया और नई दिल्ली से शांति पूर्ण तरीके से सह-अस्तित्व पर कायम रहने की अपील की। बता दें कि भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने शनिवार को कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना बंद नहीं करता है, तो उसे तय करना होगा कि ‘वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या फिर इतिहास का।

पढ़ें :- अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले जिनपिंग, टिकाऊ सुरक्षा ढांचा बनाने पर दिया जोर

भारत को पाकिस्तान के महत्व को स्वीकार करना चाहिए और शांति पूर्ण सह-अस्तित्व सीखना चाहिए : पाकिस्तानी सेना 

सेना प्रमुख (Army Chief) के इस बयान की धमक पाकिस्तान को जमकर सुनाई दी। इस पर जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना की तरफ से कहा गया कि दो जिम्मेदारी परमाणु शक्ति संपन्न देशों को संयम, परिपक्वता और रणनीतिक संतुलन का परिचय देना चाहिए। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया, “किसी संप्रभु परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देश को भूगोल से मिटा देने की धमकी देना कोई रणनीतिक संकेत या शक्ति प्रदर्शन नहीं है। भारत को पाकिस्तान के महत्व को स्वीकार करना चाहिए और शांति पूर्ण सह-अस्तित्व (Peaceful Coexistence) सीखना चाहिए।

विडंबना है कि शांति पूर्ण सह-अस्तित्व की बात वह पाकिस्तानी सेना कर रही है, जो खुले आम आतंकवादियों को शरण देने की बात स्वीकार करती है। इतना ही नहीं अपने सैनिकों को भारत की धरती में भेजकर उनकी डेडबॉडी लेने से भी इनकार कर चुका है।

पाकिस्तान की भारत को गीदड़-भभकी

पढ़ें :- बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्ला ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को लेकर हुई बातचीत

जनरल द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) ने कहा कि दक्षिण एशिया को एक और संकट या युद्ध में धकेलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा होता है, तो इसके परिणाम पूरे क्षेत्र के लिए और बाहरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित होंगे। अगर पाकिस्तान को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। यह न तो भौगोलिक सीमाओं तक सीमित रहेंगे और न ही भारत के लिए रणनीतिक और राजनीतिक रूप से सही होंगे।

गौरतलब है कि यह पूरी बयानबाजी ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के एक साल पूरे होने के ऊपर हो रही है। पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत की धरती में आकर 26 पर्यटकों को धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था। भारत के इस हमले में पाकिस्तान के करीब 100 आतंकवादी मारे गए थे। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो गया था।

Advertisement