Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan: Saint Mata Sahib Hasi Devi: पाक ने हिंदू संत की जयंती पर जारी किया 200 रु. का सिक्का, जानें ऐतिहासिक शदाणी दरबार के बारे में

Pakistan: Saint Mata Sahib Hasi Devi: पाक ने हिंदू संत की जयंती पर जारी किया 200 रु. का सिक्का, जानें ऐतिहासिक शदाणी दरबार के बारे में

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan  Saint Mata Sahib Hasi Devi :  पाकिस्तान दुनिया के सामने अपनी छवि को नई पहचान देने की कोशिश में जुटा है। पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से दीपावली की बधाई दी गई और अब पाकिस्तान ने एक हिंदू महिला संत के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया है। पाकिस्तान के स्टेट बैंक ने 27 नवंबर 2026 से हिंदू महिला संत माता साहिब हसी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। तांबे-निकेल से बने इस सिक्के पर एक तरफ पाक का चांद-सितारा और दूसरी तरफ सिंध के शदानी दरबार की तस्वीर है।

पढ़ें :- Humanoid robot 'Yuni' ice skating : ओलंपिक चैंपियन के साथ बर्फ पर थिरका ह्यूमनॉइड रोबोट युनी', रूसी लोककथा 'द फ्रॉग प्रिंसेस' पर आधारित प्रस्तुति

अभी तक दुनिया के सामने पाकिस्तान की छवि कट्टर इस्लामी देश की है। ऐसे में इमेज मेकप में
हिंदू धार्मिक गुरु के नाम पर राष्ट्रीय मुद्रा जारी करना एक अहम कदम है। यह सिर्फ एक सिक्के का मामला नहीं है, बल्कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मौजूद हिंदू धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सरकारी स्तर पर पहचान देने की कोशिश भी है। आधिकारिक तौर पर इसे माता साहिब हसी देवी के धार्मिक और सांस्कृतिक योगदान के सम्मान से जोड़ा गया है।

माता साहिब हासी देवी (1826 – 30 अप्रैल 1909) सिंधी सनातनी समुदाय की एक प्रतिष्ठित महिला संत और आध्यात्मिक गुरु थीं, जो ऐतिहासिक शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश्वर (गद्दीसर) रहीं। उन्होंने 1852 में 26 वर्ष की आयु में दरबार की बागडोर संभाली और लगभग 57 वर्षों तक भक्ति, शिक्षा तथा समाज सेवा को अपना जीवन समर्पित किया।

Advertisement