नई दिल्ली। ब्रिटेन की अभी चारों तरफ चर्चा हो रही है। अरबपति कारोबारी एलन मस्क (Billionaire Businessman Elon Musk) की नजर ग्रूमिंग गैंग (Grooming Gang) पर पड़ गई है। वो प्रतिदिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इनकी हैवानियत का किस्सा शेयर कर रहे हैं। इसी बीच 32 साल की क्रिस्टीना ओ’कॉनर (Christina O’Connor) ने द सन (The Sun) को अपने साथ हुए हैवानियत का किस्सा सुनाया। क्रिस्टीना (Christina) की कहानी दिल को झकझोर कर रख देने वाली है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
यह दर्द बयां किया है 32 साल की क्रिस्टीना ओ’कॉनर जब 14 साल की थीं तब वह यूके के उस ग्रूमिंग गैंग का शिकार बनी थीं, जिसमें से ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के लोग हैं। क्रिस्टीना, यूके के सबसे बड़े ग्रूमिंग स्कैंडल की पीड़िता हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक आज भी क्रिस्टीन की जिंदगी सामान्य नहीं हो पाई है. योग्यता होने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती. क्रिस्टीना के साथ जो हुआ उसे न वह खुद भूला पाई हैं और न कोई और. लगभग 20 साल बाद भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रही है. ग्रूमिंग गैंग ने उनका बचपन छीन लिया.
ऐसे होते हैं पाकिस्तानी
द सन की रिपोर्ट (The Sun Report) के मुताबिक क्रिस्टीना ओ’कॉनर (Christina O’Connor) जब 14 साल की थी तभी पाकिस्तानियों का शिकार बन गई थी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ मारपीट करके रेप किया जाता था। पाकिस्तान के मुस्लिमों ने 22 बार उनके साथ रेप किया। कुछ लोग तो उसमें ऐसे भी थे जो कंडोम (Condoms) की जगह पर प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करके उसके साथ संबंध बनाते थे। क्रिस्टीना अब 32 साल की हो चुकी है, उनका कहना है कि ब्रिटेन में जिन मर्दों का वो शिकार बनी उनमें से ज्यादतर पाकिस्तानी मूल के थे।
दवा देकर अजनबियों के साथ…
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
क्रिस्टीना कहती हैं कि उनकी जिंदगी सामान्य नहीं हो पाई। योग्य होने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। क्रिस्टीना के साथ जो हुआ उसे न वह खुद भूला पाई हैं और न कोई और लगभग 20 साल बाद भी अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रही है। ग्रूमिंग गैंग ने उनका बचपन छीन लिया। क्रिस्टीना 14 साल की थीं जब उन लोगों ने अपना शिकार उसे बनाया। एक दिन वह स्कूल बस का इंतजार कर रही थी, तभी कुछ पुरुष उसके पास आये। उसे पिज्जा खिलाया, कुछ गिफ्ट्स दिए। जब वह उसके झांसे में फंस गई तो वोडका और गांजा पिलाकर उसके साथ रेप किया। दवाएं दे-देकर अजनबियों के साथ यौन संबंध (Sexual Relations) बनाने के लिए उसे मजबूर किया गया। इससे क्रिस्टीना राक्षसों के हाथों में चली गईं। वह बताती हैं कि मुझे निशाना बनाया गया क्योंकि स्कूल में हो रही बुलिंग के कारण मुझमें आत्मविश्वास की कमी थी।मैं सामान्य परिवार से आती थी और मुझे फंसाने वाले महंगे गिफ्ट देते थे। इस केस की जांच को खारिज करने पर क्रिस्टीना ने कहा कि इसे दबा देने का मतलब है कि यह गलती किसी और युवा लड़की के साथ भी दोहराई जाएगी।
फिर चर्चा में ग्रूमिंग गैंग
ग्रूमिंग गिरोहों की राष्ट्रीय जांच न करने के सरकार के फैसले के मद्देनजर यह केस फिर से चर्चा में है। वहीं ब्रिटेन के पीएम ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए इसे एशियाई ग्रूमिंग देश कहा था, जिसका ब्रिटेन और भारत के कई नेताओं ने विरोध किया है, क्योंकि इस गैंग में ज्यादातर पाकिस्तानी नागरिक हैं।