पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेट्स, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है। पालक का जूस या साग या सब्जी किसी भी रुप में सेवन फायदेमंद होता है। मानसून सीजन को देखते हुए आज हम आपको पालक की पकौड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
पालक की पकौड़ी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
पालक के पत्तेः 15
• बेसन: 3/4 कप
• चावल का आटा: 2 चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
• हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
• अदरक-लहसुन पेस्टः 1 चम्मच
• बारीक कटी धनिया पत्तीः 2 चम्मच
• बारीक कटी मिर्चः 1 चम्मच
• बेकिंग सोडाः चुटकी भर
• नीबू का रसः 1 चम्मच
• नमकः 1/2 चम्मच
• तेलः आवश्यकतानुसार
• चाट मसाना पाउडर 1 चम्मच
पालक की पकौड़ी बनाने का तरीका
पालक की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें और डंठल को काटकर हटा दें। पालक के पत्तों को साफ कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें। एक बरतन में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, बेकिंग सोडा, नीबू का रस और नमक डालकर मिलाएं।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो आंच मध्यम कर लें। पालक के पत्ते को एक-एक करके पहले तैयार घोल में और फिर गर्म तेल में डालें।
एक बार में पांच से छह पत्तों को कड़ाही में डालें। दोनों ओर से क्रिस्पी होने तक पालक के पत्तों को दोनों ओर से तलें और कड़ाही से निकाल लें। सभी पकौड़ों को इसी तरह से तल लें। चाट मसाला ऊपर से छिड़कें और मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।